
'जिनके हाथ मासूमों के खून से रंगे...', UNSC में अफगान संकट पर बात, जयशंकर ने पाकिस्तान को घेरा
AajTak
UNSC में जयशंकर ने कहा कि भारत ने आतंकवाद को कई मौकों पर झेला है. इसमें उदाहरण गिनाते हुए वह बोले, '2008 का मुम्बई हमला हमारी यादों में जिंदा है. 2016 का पठानकोट एयर बेस हमला, फिर पुलवामा में आत्मघाती हमला, ये सब ताजा उदाहरण हैं. हमें इस बुराई से कभी समझौता नहीं करना चाहिए.'
आतंकवाद पर बात हो और पाकिस्तान का जिक्र ना आए, ऐसा मुमकिन नहीं है. इसी तरह जब विदेश मंत्री जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की मीटिंग में आतंकवाद पर बात (Jaishankar at UNSC) की तो पाकिस्तान का भी नाम आया. पाकिस्तान पर किए गए कुछ हमले सीधा नाम लेकर थे, तो कुछ बिना नाम लिए. बातचीत में जयशंकर ने मुम्बई हमला, पठानकोट, पुलवामा हमले का भी जिक्र किया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












