जिंदा है लिट्टे आतंकी प्रभाकरन की बेटी? सोशल मीडिया पर इस महिला के दावे से मची सनसनी
AajTak
खुद को प्रभाकरन की बेटी द्वारका बताते हुए महिला ने दुनिया के सामने अपनी पहचान उजागर करने की इच्छा व्यक्त की. वीडियो में साड़ी पहने महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं कई कठिनाइयों और विश्वासघातों को पार करने के बाद यहां हूं. मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं ईलम भी जाऊंगी और अपने लोगों की सेवा करूंगी."
सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के पूर्व प्रमुख प्रभाकरन की बेटी होने का दावा कर रही है. वीडियो 26 नवंबर को सामने आया. इस दिन को श्रीलंकाई तमिलों द्वारा मवेरार नाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन प्रभाकरन का जन्मदिन होता था और अब इस दिन को श्रीलंकाई तमिल लिट्टे कैडरों के बलिदान दिवस के रूप में भी मनाते हैं.
खुद को प्रभाकरन की बेटी द्वारका बताते हुए महिला ने दुनिया के सामने अपनी पहचान उजागर करने की इच्छा व्यक्त की. वीडियो में साड़ी पहने महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं कई कठिनाइयों और विश्वासघातों को पार करने के बाद यहां हूं. मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं ईलम भी जाऊंगी और अपने लोगों की सेवा करूंगी."
14 साल बाद सामने आया ऐसा दावा
प्रभाकरन की मृत्यु के लगभग 14 साल बाद इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें किसी ने प्रभाकरन के परिवार से जुड़े होने का दावा किया है. कारण, 2009 में श्रीलंकाई सेना ने प्रभाकरन को मार गिराया था. तब सेना ने दावा किया था मुल्लीवैक्कल में युद्ध के अंतिम दिनों में प्रभाकरन और उसका परिवार मारा गया था.
वीडियो में श्रीलंकाई तमिल में अपने 12 मिनट लंबे भाषण में महिला ने कहा कि जब श्रीलंकाई सरकार लिट्टे से सीधे मुकाबला करने में असमर्थ हो गई तो उसने शक्तिशाली देशों से समर्थन मांगा. उन्होंने राजनीतिक जरूरतों के लिए विविधता में एकता पर जोर देते हुए इस बात पर भी जोर दिया कि आजादी के लिए लिट्टे की लड़ाई जारी रहेगी.
विदेशों में रह रहे श्रीलंकाई लोगों से की ये अपील

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








