
जिंदा या मुर्दा... 5 मच्छर लाओ, इतने पैसे ले जाओ... इस देश में शुरू हुई अजीबोगरीब मुहिम की वजह क्या है?
AajTak
एशियाई देश फिलीपींस डेंगू के प्रति संवेदनशील रहा है. इस साल की शुरुआत से ही फिलीपींस में डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं. इसे देखते हुए राजधानी मनीला के पास एक गांव में मच्छरों के बदले पैसे की मुहिम शुरू की गई है. इसका मकसद डेंगू के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है.
जिंदा या मुर्दा... मच्छर लाइए और पैसे ले जाइए. जी हां! यह अजीबोगरीब खबर फिलीपींस से आ रही है जहां राजधानी मनीला के एक गांव के लोग मच्छर देकर पैसा लेने के लिए लाइन में लगे हैं. हर पांच मच्छर, चाहे वो जिंदा हों या मुर्दा, पर 1 फिलीपीन पेसो यानी 1.5 रुपये दिए जा रहे हैं. मच्छर के बदले पैसों की यह मुहिम देश में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए जागरूकता फैलाने की खातिर शुरू की गई है.
राजधानी मनीला के गांव एडिशन हिल्स के कप्तान कार्लिटो सेर्नल ने कहा कि मच्छरों के बदले पैसे की मुहिम उन्होंने शुरू की है जिसका मकसद डेंगू के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. वो लोगों को अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि डेंगू के प्रसार को रोका जा सके.
फिलीपींस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा कि इस मुहिम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है और वो डिब्बों, कप और दूसरे बर्तनों में मच्छर भरकर ला रहे हैं.
स्थानीय निवासी इलुमिनाडो कैंडासुआ एक सीलबंद प्लास्टिक कप में तीन जीवित मच्छर लेकर आए हैं जिनकी गिनती के बाद उन्हें अल्ट्रा वॉयलेट लाइट मशीन में मार दिया जाता है.
कैंडासुआ कहते हैं, 'मच्छरों को पकड़ना बड़ा मुश्किल काम होता है. मुझे जो पैसा मिला है, भले ही वो कम है लेकिन मैं इसे गुल्लक में डाल दूंगा...और पैसे जमा करूंगा जिससे अपने बच्चे के लिए एक फोन खरीद सकूं.'
संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिलीपींस को पश्चिमी पैसिफिक क्षेत्र में डेंगू से सबसे अधिक प्रभावित देश बताया है. 2023 में फिलीपींस में डेंगू के 167,355 मामले सामने आए थे और 575 मौतें हुई थीं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








