
जाह्नवी कपूर ने निकाला सेट पर गर्मी से बचने का जुगाड़, लिखा- हाय गर्मी से बाय गर्मी
AajTak
नीले समंदर और आलीशान रिजॉर्ट्स वाले इस आयलैंड पर रिलैक्स टाइम बिताने के बाद जाह्नवी अब काम पर वापस लौट आई हैं और हाल ही में उन्होंने शूटिंग सेट से अपनी एक गूफी पिक शेयर की है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बीते दिनों मालदीव गई थीं जहां उन्होंने जमकर मस्ती की. जाह्नवी ने अपने इस खूबसूरत वैकेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर भी साझा कीं जिन्हें फैन्स ने खूब शेयर किया. नीले समंदर और आलीशान रिजॉर्ट्स वाले इस आयलैंड पर रिलैक्स टाइम बिताने के बाद जाह्नवी अब काम पर वापस लौट आई हैं और हाल ही में उन्होंने शूटिंग सेट से अपनी एक गूफी पिक शेयर की है. जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस तस्वीर को शेयर किया है और बताया है कि किस तरह कोविड के मामलों के बढ़ने के साथ ही गर्मी का कहर भी टूटना शुरू हो गया है. तापमान तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में हीट से बचने के लिए एक्ट्रेस ने एक कमाल की तरकीब ढूंढ ली है. एक्ट्रेस ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह शॉर्ट ड्रेस में चेयर पर बैठी हैं और उन्होंने अपनी गर्दन के इर्द-गिर्द एक पोर्टेबल हैंगिंग नेकफैन रखा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












