
जाह्नवी कपूर ने जमीन पर रखा फैन का गिफ्ट, यूजर्स बोले 'घमंडी'
AajTak
राजस्थान से एक फैन जाह्नवी के लिए गिफ्ट लेकर आया. जाह्नवी ने उसे गेट के अंदर आने को कहा और फिर राजस्थान से आए एक्ट्रेस के फैन ने अपना गिफ्ट खोला. इसके तुरंत बाद जाह्नवी अपनी गाड़ी में बैठती नजर आईं. जबकि गिफ्ट वहीं जमीन पर पड़ा रहा. एक्ट्रेस का इतना ठंडा रिएक्शन देख फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. कभी उनकी तस्वीरों की तारीफ तो कभी किसी बात को लेकर वे ट्रोल हो जाती हैं. हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देख यूजर्स जाह्नवी से नाराज नजर आ रहे हैं. यूजर्स ने जाह्नवी को इसपर जमकर खरी-खोटी सुनाई है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












