
जापान में फूटा कोरोना बम, आठवीं लहर के बीच एक दिन में 415 लोगों ने गंवा दी जान
AajTak
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, जापान में अब तक कोरोना के 28,764,223 मामले सामने आ चुके हैं जबकि कोरोना से 56,228 लोगों की मौत हो चुकी हैं. जापान में 28 दिसंबर को अब तक कोरोना के 216,219 नए केस दर्ज हुए हैं जबकि 415 लोग दम तोड़ चुके हैं.
चीन में एक बार फिर तबाही मचा रहा कोरोना ने कई देशों की सरकारों को अलर्ट कर दिया है. कोरोना ने जापान में भी लोगों की सांसें फुला दी हैं. जापान कोरोना की आठवीं लहर का सामना कर रहा है. देश में बुधवार को कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हुई, जो एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है. जापान में बुधवार को कोरोना से 415 लोगों ने दम तोड़ दिया.
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, जापान में अब तक कोरोना के 28,764,223 मामले सामने आ चुके हैं जबकि कोरोना से 56,228 लोगों की मौत हो चुकी हैं. जापान में 28 दिसंबर को अब तक कोरोना के 216,219 नए केस दर्ज हुए हैं जबकि 415 लोग दम तोड़ चुके हैं.
इससे पहले जापान में बुधवार को कोरोना के कुल 216,219 नए मामलों की पुष्टि हुई थी, जो एक हफ्ते पहले की तुलना में 4 फीसदी अधिक है. जापान में कोरोना के सबसे अधिक मामले अगस्त में सामने आए थे, जो 260,000 थे.
टोक्यो में कोरोना का तांडव
जापान की राजधानी टोक्यो से कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं. टोक्यो में कोरोना के 3925038 मामले सामने आ चुके हैं. इसके बाद ओसाका में 2503786, कानागावा में 1945492 मामले दर्ज हुए हैं. इसके अलावा आइची, सैतामा, फुकुओका, चीबी, ह्योगो, होक्काइदो में भी कोरोना के केस बढ़े हैं.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के मुताबिक, बीते सात दिनों में जापान में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि अमेरिका के बाद जापान में कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुई हैं.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








