
जापान में नए नेता के चुनाव के लिए आज मतदान, मुश्किल में पीएम इशिबा का गठबंधन
AajTak
जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, एलडीपी और उसके लंबे समय के सहयोगी कोमीतो को हार का सामना करना पड़ सकता है. अगर जनमत सर्वेक्षणों की बात सही साबित होती है तो बहुमत खोने की वजह से प्रधानमंत्री इशिबा को छोटे दलों के साथ सत्ता-साझा करने के लिए बातचीत करने पर मजबूर होना पड़ेगा, जो कि अभी एक महीने पहले ही सत्ता में आए हैं.
जापान के मतदाता आज प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की सरकार के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चुनाव में उनके गठबंधन पर संकट मंडरा रहा है. फंडिंग घोटाला और बढ़ती महंगाई को लेकर लोग इशिबा सरकार के खिलाफ नाराज बताए जा रहे हैं, जिससे उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का एक दशक का प्रभुत्व समाप्त हो सकता है.
जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, एलडीपी और उसके लंबे समय के सहयोगी कोमीतो को हार का सामना करना पड़ सकता है और गठबंधन संभवतः अपना संसदीय बहुमत खो सकता है. जापान इन दिनों बढ़ती महंगाई और पड़ोसी चीन के साथ बढ़ते तनावपूर्ण संबंधों से जूझ रहा है.
अगर जनमत सर्वेक्षणों की बात सही साबित होती है तो बहुमत खोने की वजह से इशिबा को छोटे दलों के साथ सत्ता-साझा करने के लिए बातचीत करने पर मजबूर होना पड़ेगा, जो कि अभी एक महीने पहले ही सत्ता में आए हैं. इससे कुछ नीतिगत क्षेत्रों में अनिश्चितता आएगी, हालांकि किसी भी सर्वेक्षण में एलडीपी के सत्ता से बाहर होने का पूर्वानुमान नहीं लगाया गया है.
यह भी पढ़ें: जापान के 'इंडिया मेले' में बाग प्रिंट की रही धूम, मध्यप्रदेश को दिलाई खास पहचान
जापान के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां सियासी नतीजों से बाजार में उथल-पुथल मचा सकती है जो बैंक ऑफ जापान के लिए सिरदर्द बन सकती है. अगर इशिबा ऐसे भागीदार को चुनते हैं जो केंद्रीय बैंक द्वारा की ब्याज दरों में वृद्धि करने के दौरान लगभग शून्य ब्याज दरों को बनाए रखने का पक्षधर हैं, तो जापान की मुश्किलें और बढ़ सकती है.
कांडा यूनिवर्सिटी ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में जापानी राजनीति के विशेषज्ञ जेफरी हॉल कहते हैं, "नेता के तौर पर वे (शिगेरू इशिबा) काफी कमजोर हो जाएंगे, उनकी पार्टी उन नीतियों में कमजोर हो जाएगी जिन पर वह विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करना चाहती है. गठबंधन सहयोगी लाने से उन्हें उस पार्टी के साथ कुछ समझौते करने पड़ेंगे, चाहे वह कोई भी पार्टी हो."

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.








