
जापान को मिलेगी पहली महिला प्रधानमंत्री, संसद के स्पेशल सेशन में होगा चुनाव
AajTak
जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का नेतृत्व चुनाव जीत लिया है. ताकाइची देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की दिशा में लगभग तय मानी जा रही हैं. आगामी संसद सत्र में नए पीएम का चुनाव होगा.
जापान की राजनीति में ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है. पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची ने शनिवार को सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया. ताकाइची अब जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की दिशा में लगभग तय मानी जा रही हैं.
फार्म मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के खिलाफ हुए रनऑफ मुकाबले में ताकाइची ने 185 वोट हासिल किए, जबकि कोइज़ुमी को 156 वोट मिले. चुनाव के पहले चरण में कोई भी उम्मीदवार बहुमत नहीं जुटा पाया था.
यह भी पढ़ें: अफ्रीका, जापान में सफल होने के बाद अब बेंगलुरु में बिजनेस कर रहा ये शख्स, बताया- भारत में क्यों है फायदा?
ताकाइची को सांसदों से 149 वोट और प्रांतीय चैप्टरों से 36 वोट मिले, जबकि कोइज़ुमी को सांसदों से 145 वोट और चैप्टरों से केवल 11 वोट प्राप्त हुए। यह ताकाइची का तीसरा प्रयास था पार्टी नेतृत्व हासिल करने का.
सभी पीढ़ियों के सहयोग से पुनर्निर्माण संभव
चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा, "मैं खुशी से ज्यादा यह महसूस कर रही हूं कि आगे का सफर कितना कठिन होगा. पार्टी का पुनर्निर्माण तभी संभव है जब सभी पीढ़ियों का सहयोग मिलेगा. मैं अपनी वर्क-लाइफ बैलेंस छोड़ दूंगी और केवल काम करूंगी."

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










