
जापान के PM फुमियो किशिदा अगले महीने देंगे इस्तीफा, अचानक क्यों लेना पड़ा ये फैसला?
AajTak
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह अगले महीने होने जा रहे पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. जापान में सत्तारूढ़ पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री चुना जाता है. इस ऐलान के साथ अब तय हो गया है कि जल्द ही देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है.
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अगले महीने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. वह सितंबर में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के नेता के तौर पर इस्तीफा दे देंगे.
किशिदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह अगले महीने होने जा रहे पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. जापान में सत्तारूढ़ पार्टी का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री चुना जाता है. इस ऐलान के साथ अब तय हो गया है कि जल्द ही देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है.
पीएम किशिदा ने कहा कि पार्टी को नई शुरुआत की जरूरत है. पार्टी के आंतरिक चुनाव के जरिए लोगों को यह बताने की जरूरत है कि लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी बदलाव लेकर आएगी.
बीते अप्रैल महीने में जापान के कई शहरों में उपचुनाव हुए थे. इस चुनाव में एलडीपी को हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद भी किशिदा के इस्तीफे की मांग हुई थी. इस तरह किशिदा पर लंबे समय से पद छोड़ने का दबाव था. बता दें कि जापान में अगले अक्टूबर में चुनाव होने हैं.
क्यों लेना पड़ा ये फैसला?
जापान में सत्तारूढ़ LDP लगातार विवादों में रही है. पार्टी से जुड़े घोटाले, राजनीतिक फंडिंग को लेकर विवाद और किशिदा की लगातार घट रही अप्रूवल रेटिंग को वजह माना जा रहा है. जुलाई में किशिदा की अप्रूवल रेटिंग 20 फीसदी से नीचे थे. ये लगातार आठवां महीना है, जब किशिदा की रेटिंग इतनी कम रही है. 2021 में पीएम किशिदा की रेटिंग 65 फीसदी के आसपास थी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







