
जानिए कौन हैं आकाश यादव? जिनको लेकर तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच छिड़ी है जंग
AajTak
आकाश यादव तेजस्वी यादव की नजर पर तब चढ़ गए जब 8 अगस्त को छात्र आरजेडी की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में हुई थी और वहां पर इस कार्यक्रम से जुड़े बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे. जिसमें तेज प्रताप को प्रमुखता से जगह मिली थी मगर तेजस्वी यादव बैनर-होर्डिंग से गायब थे.
आकाश यादव जो कल तक छात्र आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष था वह आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का दाहिना हाथ माना जाता है. तेज प्रताप ने पिछले साल 19 मई को उसे छात्र आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया था.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












