
'जानता हूं बहुत लोग उम्मीदवार थे...', वरुण गांधी की सीट से BJP का टिकट मिलने पर बोले जितिन प्रसाद
AajTak
यूपी सरकार में मंत्री और पीलभीत से BJP उम्मीदवार जितिन ने कहा, हम सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. मैं जानता हूं कि बहुत लोगों ने उम्मीदवारी व्यक्त की है. लेकिन ये हमारी ही पार्टी है जहां हाईकमान ने एक बार निर्णय ले लिया तो सभी लोग उस निर्णय का सम्मान करते हैं. पीएम मोदी और पार्टी की यही सोच है कि संगठन और पार्टी को जो साथ लेकर चलेगा, वही आगे बढ़ेगा और वही परिवर्तन ला पाएगा.
यूपी की पीलीभीत सीट पर लोकसभा का चुनाव रोचक हो गया है. होली के दिन बीजेपी उम्मीदवार जितिन प्रसाद पीलीभीत पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा. प्रसाद ने बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की और उनसे चुनाव प्रचार में जुट जाने की अपील की. जितिन प्रसाद का कहना था कि बीजेपी वो पार्टी है जो चुनाव की परवाह किए बिना लोगों और देश के कल्याण के लिए काम करती है. भाजपा हमेशा तैयार है. उन्होंने यहां से टिकट के दावेदारी पर भी बात की.
बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी की पीलीभीत सीट से वरुण गांधी का टिकट काट दिया है. वरुण 2019 में पीलीभीत से चुनाव जीते थे. उससे पहले वो सुल्तानपुर से सांसद रहे हैं. पीलीभीत से वरुण की मां मेनका गांधी ने भी लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया. अब वरुण की जगह पार्टी ने जितिन प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है. प्रसाद यूपी की योगी सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं. इससे पहले वो कांग्रेस के टिकट पर 2004 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट और 2009 में धौरहरा (लखीमपुर खीरी जिला) लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे. वो केंद्र सरकार में दो बार मंत्री भी रहे. 2021 में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: मेरठ से अरुण गोविल उम्मीदवार, वरुण गांधी का टिकट कटा... BJP की पांचवीं लिस्ट में UP से कौन-कौन उम्मीदवार
'सब लोग पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हैं'
जितिन प्रसाद ने सोमवार को पीलीभीत पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा, ये बहुत महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है. पूरे देश और प्रदेश की नजरें यहां के चुनाव पर हैं. हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है. बीजेपी नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है. हम सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. जानता हूं कि बहुत लोगों ने उम्मीदवारी की है. लेकिन ये बीजेपी ही है, जहां एक बार नेतृत्व ने निर्णय ले लिया तो सभी लोग सम्मान करते हैं.
यह भी पढ़ें: मिलिंद देवड़ा, ज्योतिरादित्य, जितिन, आरपीएन... आखिर युवा नेता क्यों छोड़ रहे पार्टी, कांग्रेस के लिए क्या हैं सबक?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







