
जहर से मौत या हार्ट अटैक? जानिए, मुख्तार अंसारी की मौत के आखिरी 110 मिनट की पूरी कहानी
AajTak
26 मार्च को मुख्तार अंसारी की तबीयत दूसरी बार बिगड़ी. इस वो जेल के अंदर ही बेहोश गया था. उसे फौरन बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां 17 घंटे तक उसका इलाज किया गया. अस्पताल से लौटने के 48 घंटे बाद फिर तीसरी बार मुख्तार की तबीयत खराब हो गई और वो बेहोश हो गया. और यहीं से मुख्तार की जिंदगी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी.
Mukhtar Ansari Death: गाजीपुर के कब्रिस्तान में पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. लेकिन उसकी मौत पर सवाल उठ रहे हैं. जिसके चलते इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं. मुख्तार के परिवार ने उसे स्लो प्वाइज़न दिए जाने का आरोप लगाया है. जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसकी मौत की वजह सिर्फ हार्ट अटैक बता रही है. पहली बार 19 मार्च को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी. उसे उल्टी और पेट दर्द की शिकायत थी. इसके बाद 26 मार्च को मुख्तार अंसारी की तबीयत दूसरी बार बिगड़ी. वो जेल के अंदर ही बेहोश गया था. उसे फौरन बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां 17 घंटे तक उसका इलाज किया गया. अस्पताल से लौटने के 48 घंटे बाद फिर तीसरी बार मुख्तार की तबीयत खराब हो गई और वो बेहोश हो गया. और यहीं से मुख्तार की जिंदगी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी.
28 मार्च 2024, शाम के 6 बजकर 40 मिनट, बांदा जेल यही वो वक़्त था, जब जेल के अंदर अचानक मुख्तार अंसारी को उल्टियां हुई और फिर वो बेहोश होकर गिर पड़ा. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर फौरन उसे देखने आए लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मुख्तार को तुरंत बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी. असल में 19 मार्च से ही मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब थी. 19 मार्च को भी मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी. तब भी उसे उल्टियां हुई और पेट दर्द था. लेकिन तब जेल के डॉक्टरों ने ही उसका इलाज किया था. इसके अगले दिन यानी 20 मार्च को मऊ की एमपी एमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी थी. इस पेशी के दौरान मुख्तार ने ये इल्जाम लगाया था कि 19 मार्च की रात उसे खाने में जहर देकर मारने की साजिश रची गई थी.
ज़रूर पढ़ें- जब फ्रेश मछली खाने के लिए मुख्तार ने जेल में खुदवाया था तालाब, अफसरों संग खेलता था बैडमिंटन...
पेट दर्द से परेशान था मुख्तार वैसे तो 19 मार्च से लेकर 26 मार्च की रात तक मुख्तार अंसारी की तबीयत ठीक थी, लेकिन वो पेट दर्द से परेशान था. फिर 26 मार्च को तड़के करीब 3 बजे मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर से अचानक ज्यादा बिगड़ गई. मुख्तार अंसारी वॉशरूम में अचानक बेहोश हो गया था. उसकी इस हालत को देखते हुए जेल स्टाफ ने उसे उसी वक्त बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने का फैसला किया. 26 मार्च को पूरे दिन मुख्तार बांदा अस्पताल में ही भर्ती रहा. फिर करीब 17 घंटे बाद रात 8 बजे डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया. अस्पताल से जेल लौटने से पहले तब मुख्तार अंसारी ने अपने परिवार से फोन पर बात की थी. इस बातचीत में उसने अपनी बीमारी और अपनी हालत के बारे में बताया था.
रात 8 बजकर 25 मिनट पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 27 मार्च को भी मुख्तार की हालत ठीक थी. हालांकि वो लगातार कमजोरी और पेट दर्द की शिकायत कर रहा था. फिर 28 मार्च की शाम 6 बज कर चालीस मिनट पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वो फिर से बेहोश हो गया. अब मुख्तार को दो दिन के अंदर दूसरी बार बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जब वो जेल से अस्पताल पहुंचा, तब भी बेहोश था. उसकी हालत बेहद नाजुक थी. इसके बाद रात ठीक 8 बजकर 25 मिनट पर बांदा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मुख्तार को मुर्दा करार दे दिया. इस मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ना बताया है.
9 जनवरी 2018 को आया था हार्ट अटैक दरअसल, मुख्तार अंसारी दिल की बीमारी का पुराना मरीज रहा है. लखनऊ के केजीएमएसी यानी किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दिल की बीमारी को लेकर मुख्तार का लंबा इलाज चला है. इतना ही नहीं 9 जनवरी 2018 को भी इसी बांदा जेल में मुख्तार को एक बार दिल का दौरा पड़ा था. दरअसल, उस दिन मुख्तार का परिवार मुलाकात पर बांदा जेल पहुंचा था. मुलाकात के दौरान मुख्तार समेत अंसारी परिवार को जेल में ही चाय दी गई थी. मगर चाय पीने के कुछ देर बाद ही अचानक मुख्तार अंसारी के सीने में तेज दर्द उठा और वो गिर पड़ा.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







