
जहर उगलने वाले ग्लोबल टाइम्स में भारत की तारीफ, क्या चीन को मिल गई है मोदी के दोबारा आने की आहट?
AajTak
चीनी सरकार के भोंपू ग्लोबल टाइम्स हुए के अचानक बदले हुए सुर के पीछे की कहानी क्या है? क्या चीन नए सिरे से भारत के साथ अपने संबंधों को ठीक करना चाहता है. क्या चीन को ऐसा लग रहा है कि भारत में होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनने वाले हैं?
इसे चीन की आर्थिक विकास में भारी गिरावट समझें या अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन का घटता महत्व कि उसे अब भारत की तारीफ करने में भी संकोच नहीं है. ग्लोबल टाइम्स भारत के खिलाफ चीनी विद्वानों के जहर उगलने का अड्डा रहा है. चाहे G20 का शिखर सम्मेलन रहा हो या चंद्रयान की लांचिंग, भारत की किसी भी फील्ड में हुई तरक्की पड़ोसी चीन की पचती नहीं रही है. यहां तक की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का भारत आने का प्लान कैंसल होता है तो इस पर चीन खुश होता रहा है. पर अब यही चीनी सरकार का प्रवक्ता अखबार भारत और भारत के प्रधानमंत्री की भूरी-भूरी तारीफ कर रहा है. चीनी सरकार के इस भोंपू में अचानक हुए इस परिवर्तन के पीछे कहानी क्या है? क्या चीन नए सिरे से भारत के साथ अपने संबंधों को ठीक करना चाहता है. क्या चीन को ऐसा लग रहा है कि भारत में होने वाले लोकसभा चुनावों के बाद एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनने वाले हैं तो जयगान अभी से शुरू कर दिया जाए?
कैसे बदल गया नजरिया, अब क्या लिखा है जो भारत के लिए मायने रखता है
भारत की हर तरक्की पर जहर उगलने वाला अखबार लिखता है कि भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती शक्ति है. ग्लोबल टाइम्स ने शंघाई की फुडन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक झांग जियाडोंग लिखते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आर्थिक, विदेश नीति के क्षेत्र में भारत लगातार प्रगति् कर रहा है. झांग पिछले 4 साल की उपलब्धियों का विशेष तौर पर जिक्र करते हुए मजबूत आर्थिक वृद्धि, शहरी शासन में सुधार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा करते हैं.
झांग कहते हैं कि चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन पर चर्चा करते समय भारतीय प्रतिनिधि पहले मुख्य रूप से व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए चीनी उपायों पर ध्यान केंद्रित करते थे, लेकिन अब वे भारत की निर्यात क्षमता पर अधिक जोर दे रहे हैं. तेजी से बढ़ते आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ भारत रणनीतिक रूप से अधिक आश्वस्त हो गया है. अब भारत 'भारत नैरेटिव' बनाने और इसे डेवलप करने में ज्यादा एक्टिव हो गया है. यह भारत की ऐतिहासिक औपनिवेशिक छवि से बचने के साथ ही राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से 'विश्व गुरु' के रूप में कार्य करने की अपनी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है.
चीनी अखबार के लेख में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की सराहना की गई है. जिसमें अमेरिका, जापान और रूस जैसी प्रमुख वैश्विक शक्तियों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि विदेश नीति में भारत की रणनीतिक सोच में एक और बदलाव आया है और वह स्पष्ट रूप से एक महान शक्ति रणनीति की ओर बढ़ रहा है. हालांकि भारत को बहु-संतुलन से मल्टी एलाइनमेंट में शिफ्ट हुए 10 साल से भी कम समय हुआ है और अब यह बहुध्रुवीय दुनिया में एक ध्रुव बनने की रणनीति की ओर तेजी से बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय संबंधों के इतिहास में इस तरह के बदलाव की गति कम ही देखने को मिलती है.
क्या मोदी के आने के आहट से बदले सुर

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







