
जसलीन मथारू क्यों है परफेक्ट मैरिज मेटेरियल, अनूप जलोटा ने किया खुलासा
AajTak
अनूप जलोटा को भजन सम्राट कहा जाता है. उनके भजन को काफी पसंद किया जाता है. वहीं जसलीन भी गाने गाती हैं. बिग बॉस के बाद उन्होंने स्वंयवर शो मुझसे शादी करोगे में हिस्सा लिया था. जसलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.
सिंगर अनूप जलोटा और जसलीन मथारू को बिग बॉस 12 में देखा गया था. शो में दोनों कपल के तौर पर गए थे. हालांकि, घर से बाहर निकलते ही दोनों ने इस सब को पब्लिसिटी करार दिया. अनूप ने बताया कि जसलीन उनकी स्टूडेंट हैं, इससे ज्यादा और कुछ नहीं. अब अनूप जलोटा ने बताया कि जसलीन मथारू को क्या चीज परफेक्ट मैरिज मेटेरियल बनाती है. बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- जसलीन का स्वभाव बहुत अच्छा है. बता दें कि पिछले साल अनूप और जसलीन की वेडिंग ड्रेस पहने हुए कई फोटोज वायरल हुई थीं. इसके बाद उनकी शादी को लेकर अफवाह उड़ी. हालांकि, बाद में ये क्लियर हो गया कि ये उनकी फिल्म वो मेरी स्टूडेंट है की फोटोज हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












