
जल्द शुरू होगी फिल्मों की शूटिंग? FWICE ने महाराष्ट्र सीएम को लिखा खत
AajTak
FWICE ने सोमवार को सीएम उद्धव ठाकरे को खत लिखकर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काम वापस शुरू करने की इजाजत देने का अनुरोध किया है. इस खत में FWICE के प्रेसीडेंट बीएन तिवारी, जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे, ट्रेजरर गंगेश्वर श्रीवास्तव, चीफ एडवाइजर अशोक पंडित और चीफ एडवाइजर शरद शेलर के हस्ताक्षर हैं.
कोरोना की दूसरी लहर ने इस साल भी फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान पहुंचाया है. महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केसेज के मद्देनजर अप्रैल 2021 के बाद से टीवी शोज, फिल्म, वेब सीरीज की शूटिंग पर पाबंदी लगा दी गई थी. शूटिंग बंद होने के कारण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार के हाथ से उनका काम निकल गया, जबकि कई लोग हैदराबाद, गुजरात, राजस्थान जैसे दूसरे शहर चले गए. लोगों की परेशानियों को देखते हुए The Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को खत लिखा है. FWICE ने सोमवार को सीएम उद्धव ठाकरे को खत लिखकर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का काम वापस शुरू करने की इजाजत देने का अनुरोध किया है. इस खत में FWICE के प्रेसीडेंट बीएन तिवारी, जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे, ट्रेजरर गंगेश्वर श्रीवास्तव, चीफ एडवाइजर अशोक पंडित और चीफ एडवाइजर शरद शेलर के हस्ताक्षर हैं. डेढ़ साल से बेरोजगार हैं कई कलाकार: FWICEMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












