
जल्द वापसी करेगा द कपिल शर्मा शो का नया सीजन, शामिल होंगे कई नए कलाकार
AajTak
कपिल शर्मा शो के इस नए सीजन में कई चीजें पहले की तरह होंगी लेकिन साथ ही इस बार तमाम चीजों को शो में फिर से शामिल किया जाएगा.
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो के करोड़ों चाहने वाले हैं. द कपिल शर्मा शो में कपिल की टीम कॉमिक परफॉर्मेंस देती है और इसी बीच कपिल शर्मा किसी जाने-माने सेलेब्रिटी का इंटरव्यू लेते हैं. शो का ये अनोखा फॉरमेट काफी सालों से हिट रहा है और अब कुछ वक्त तक ऑफ एयर रहने के बाद शो का नया सीजन जल्द ही आने वाला है. कपिल शर्मा शो के इस नए सीजन में कई चीजें पहले की तरह होंगी लेकिन साथ ही इस बार तमाम चीजों को शो में फिर से शामिल किया जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल का कहना है कि वह इस बार अपनी क्रिएटिव टीम में कुछ नए लोगों को शामिल करेंगे. शो में अभी कृष्णा अभिषेक, किक्कू शारदा, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और अर्चना पूरण सिंह पहले से ही काम कर रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












