
जल्द आएगी केजीएफ 3, क्या है यश का प्लान? एक्टर बोले- मैं कुछ और करना चाहता हूं
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2022 में यश ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके नए प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरें आ रही हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. जब वो बोलेंगे तब फिल्म का ऐलान कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि अभी कुछ समय तक केजीएफ चैप्टर 3 को वो नहीं बनाएंगे.
कन्नड़ फिल्म केजीएफ आज देश से लेकर विदेशी ऑडियंस की फेवरेट बन चुकी है. 2018 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था. तो वहीं 2022 में आए इसके सीक्वल केजीएफ चैप्टर 2 ने दुनियाभर के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले. दुनियाभर में इस फिल्म ने 1250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. तो वहीं इसके हिन्दी वर्जन ने लगभग 435 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का अंत इस हिंट के साथ हुआ था कि जल्द ही फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट भी आएगा. अब यश ने इस बारे में बड़ी बात कह दी है.
कब आएगी केजीएफ 3?
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2022 में यश ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरें आ रही हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. जब वो बोलेंगे तब फिल्म का ऐलान कर दिया जाएगा. उसके अलावा किसी चीज पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है.
इसपर यश से पूछा गया है कि केजीएफ 3 भी आएगी ना? जवाब में यश ने कहा, 'अभी कुछ वक्त तक तो नहीं. हमने इस बारे में सोचा है. हमारे पास प्लान भी है. लेकिन मैं कुछ और करना चाहता हूं. मैं पिछले 6 से 7 सालों से यही कर रहा हूं. हम कुछ समय लेंगे और देखेंगे क्या होता है फिर उसपर बाद में काम करेंगे. अभी बहुत जल्द कुछ नहीं आने वाला है.'
डायरेक्टर प्रशांत ने कही थी ये बात
केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील भी केजीएफ चैप्टर 3 के बारे में बात कर चुके हैं. एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में प्रशांत ने कहा था, 'चैप्टर 3 बनाने की संभावना जरूर है. ये जरूरत के हिसाब से भी किया जाता है. दर्शकों ने इस दुनिया और इस किरदार को बहुत प्यार दिया है और हम इसे आगे लेकर जाएंगे. हमें नहीं पता कब, लेकिन हम इसे आगे जरूर बढ़ाएंगे.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












