
'जल्दी बता पहले मुर्गी आई या अंडा?' नहीं दिया जवाब तो दोस्त ने 15 बार चाकू से गोदा
AajTak
ये कहानी इंडोनेशिया के साउथईस्ट सुलावेसी के मुना रीजेंसी इलाके की है, जहां दो दोस्तों के बीच इस बात पर बहस हो गई कि पहले मुर्गी आई या अंडा? इस सवाल के जवाब में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर 15 बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.
कल फ्रेंडशिप डे है, यानी दोस्ती को सेलिब्रेट करने वाला दिन. हर किसी की जिंदगी में दोस्ती की अपनी ही अहमियत होती है. किसी के लिए यह बुरे वक्त का साथी होती है, तो किसी के लिए अच्छे दिनों की यादें. लेकिन जब पूरी दुनिया फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है, तभी एक ऐसी खबर आती है जो इस रिश्ते पर दाग लगा देती है. आइये ऐसी ही एक दोस्त की कहानी बताते हैं जिससे दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर दिया.
ये कहानी इंडोनेशिया के साउथईस्ट सुलावेसी के मुना रीजेंसी इलाके की है, जहां दो दोस्तों के बीच इस बात पर बहस हो गई कि पहले मुर्गी आई या अंडा? इस सवाल के जवाब में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर 15 बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.
बहस ने लिया हिंसक मोड़
यूके की न्यूज वेबसाइट इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक, दो दोस्तों ने साथ बैठकर शराब पी और नशे में धुत हो गए. फिर, उन्होंने इस बात पर बहस छेड़ दी: पहले मुर्गी आई या अंडा? नशे में चूर दोनों दोस्तों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई.
शराब के नशे में बहस
डीआर नाम का शख्स अपने दोस्त कादिर मार्कस को शराब पीने की दावत देता है. जब दोनों नशे में होते हैं, तो डीआर कादिर से 'पहले मुर्गी या अंडा' पहेली पूछता है. थोड़ी देर तक दोनों तर्क-वितर्क करते रहते हैं, लेकिन कोई भी एक-दूसरे से सहमत नहीं होता. जब बहस बढ़ जाती है और माहौल बिगड़ने लगता है, तो मार्कस वहां से खिसकने की कोशिश करता है. लेकिन डीआर के हत्थे उसका दोस्त कादिर आ जाता है और उसे 15 बार चाकू मारकर उसकी जिंदगी खत्म कर देता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












