
'जलेबी' जैसी ब्यूरोक्रेसी... एलॉन मस्क ने बताया- अमेरिकी नौकरशाही को कैसे बदलेगा DOGE
AajTak
एलॉन मस्क ने कॉलिन राइट नाम के एक शख्स का पोस्ट अपने हैंडल से शेयर किया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि वर्तमान (2024) में अमेरिका के अंदर नौकरशाही (Bureaucracy) किस हालत में है. 2024 में ब्यूरोक्रेसी की जो डिजाइन दिखाई गई है, वह एकदम जलेबीनुमा (उलझी हुई) है.
डोनाल्ड ट्रंप के बाद आने वाले समय में अमेरिका के दूसरे सबसे शक्तिशाली शख्स माने जा रहे अरबपति बिजनेसमैन एलॉन मस्क (Elon Musk) ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में यह बताया गया है कि ट्रंप ने जिस नए विभाग DOGE की कमान मस्क को दी है, वह चार साल के अंदर कैसे अमेरिका की नौकरशाही को बदलकर रख देगा.
दरअसल, एलॉन मस्क ने कॉलिन राइट नाम के एक शख्स का पोस्ट अपने हैंडल से शेयर किया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि वर्तमान (2024) में अमेरिका के अंदर नौकरशाही (Bureaucracy) किस हालत में है. 2024 में ब्यूरोक्रेसी की जो डिजाइन दिखाई गई है, वह एकदम जलेबीनुमा (उलझी हुई) है.
2028 तक कैसी होगी ब्यूरोक्रेसी?
इसके बाद 2026 को लेकर भी एक डिजाइन शेयर किया गया है. इसमें बताया गया है कि अगले दो सालों में अमेरिकी नौकरशाही में कितना सुधार होगा. वहीं, 2028 को लेकर भी एक डिजाइन शेयर किया गया है, जो एक शानदार शेप में नजर आ रहा है. यानी शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक 2028 तक अमेरिका की ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह से सही रास्ते पर आ जाएगी.
एलॉन मस्क को DOGE की कमान
बता दें कि ट्रंप ने अपनी होने वाली सरकार के लिए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिशिएंसी (DOGE) नाम से एक नए विभाग का निर्माण किया है. इस विभाग की कमान एलॉन मस्क करेंगे और भारतवंशी विवेक रामास्वामी इसमें उनकी मदद करेंगे. DOGE का उद्देश्य बड़ी संख्या में संघीय एजेंसियों को बंद कर ब्यूरोक्रेसी को क्लीनअप करना है. कहा जा रहा है कि इस क्लीनअप के तहत अमेरिका की 428 में से 99 एजेंसियां ही बच पाएंगी, बाकी सब पर ताले लगने वाले हैं.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.










