
जर्मनी: FATF की ग्रे लिस्ट से अक्टूबर में बाहर हो सकता है पाकिस्तान, अभी ऑनसाइट विजिट करेगी टीम
AajTak
2018 में पाकिस्तान पर आरोप हैं कि वहां मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम हो रहा है. इसके बाद से उसे ग्रे लिस्ट में डाल दिया गया था. प्रतिबंध के कारण जीडीपी को भारी नुकसान होने के कारण वह लगातार कोशिश कर रहा था कि उसे ग्रे लिस्ट से हटा दिया जाए.
Pakistan FATF Grey List: FATF ने जर्मनी के बर्लिन में तीन दिन चले अधिवेशन में पाकिस्तान को बड़ी राहत दी है. उसने पाकिस्तान को 'ग्रे लिस्ट' से हटाने का फैसला किया. सूत्रों का कहना है कि एफएटीएफ अक्टूबर में पूर्ण सत्र के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकता है.
एफएटीएफ ने कहा कि पाकिस्तान ने शर्तों में को पूरा किया है. हालांकि उसने अपने फैसले में ऑनसाइट विजिट की भी बात कही है. देखा जाए तो ऑनसाइट विजिट का मतलब है कि एफएटीएफ पाकिस्तान के काम से संतुष्ट है. एफएटीए के ऑनसाइट विजिट के फैसले को फाइनेंशल क्राइम वॉचडॉग की वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है.
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने बर्लिन में कार्य योजनाओं पर पाकिस्तान की प्रगति की समीक्षा की. FATF ने पाकिस्तान की दोनों कार्य योजनाओं (2018 और 2021) के पूरा होने की बात स्वीकार की है और पाकिस्तान के लिए एक ऑनसाइट विजिट को अधिकृत कर दिया. यह ऑनसाइट विजिट FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने के अंतिम चरण होता है.
क्या होता है ऑनसाइट विजिट
ऑनसाइट विजिट में FATF की टीम पाकिस्तान जाएगी और यह आकलन करेगी कि संबंधित देश ने जो कदम उठाए हैं वे कारगर हैं या नहीं. इसके बाद ही FATF उस देश को ग्रे लिस्ट से हटाने की आधिकारिक घोषणा करेगा.
बिलावल की पहल से शुरू हुई प्रक्रिया

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










