
जर्मनी: लुफ्तहांसा एयरलाइंस के IT सिस्टम में खराबी, कई उड़ानें रद्द, ट्रेन टिकट बुक करने को कहा गया
AajTak
जर्मनी की लुफ्तहांसा एयरलाइंस के आईटी सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई है. उस खराबी की वजह से कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं. कब तक इसे ठीक किया जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. यात्रियों से ट्रेन टिकट बुक करने के लिए कहा जा रहा है.
जर्मनी की लुफ्तहांसा एयरलाइंस के आईटी सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई है. उस खराबी की वजह से कई फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं और कई विमानों को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली है. इस एयरलाइन के कई विमान क्योंकि दूसरे देशों तक यात्रा करते हैं, ऐसे में इस एक तकनीकी खराबी का असर बड़े स्तर पर हुआ है. कब तक इस तकनीकी खराबी को दूर किया जाएगा, स्पष्ट नहीं, लेकिन जमीन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.
जर्मनी के एयरपोर्ट पर इस समय वेब चेक इन काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कई घंटों से वे अपनी फ्लाइट का स्टैटस जानने की कोशिश कर रहे हैं. एक जारी बयान में कहा गया है कि Lufthansa Group के सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है. इस समय Frankfurt इलाके में निर्माण कार्य चल रहा है, उसी वजह से ये दिक्कत आई है. इसी वजह से कई फ्लाइट रद्द हुई हैं, कुछ देरी से चल रही हैं. प्रभावित सभी यात्रियों से ट्रेन टिकट बुक करने को कहा गया है, रिफंड की सिफारिश भी की जा सकती है.
अभी के लिए स्थिति को ठीक करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. समझने का प्रयास है कि आखिर कैसे इतना बड़ा आईटी फेलियर हो गया. कब तक स्थिति फिर सामान्य हो पाएगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. वैसे इससे पहले अमेरिका में भी ऐसी ही एक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस वजह से कई यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए थे और 1000 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द करनी पड़ी थीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







