
जर्मनी में क्रिसमस मार्केट में हमले की भारत ने की निंदा, दो लोगों की हुई थी मौत
AajTak
जर्मनी के मागडेबर्ग में एक क्रिसमस मार्केट में एक कार ने भीड़ को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. इस हमले में 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने 50 वर्षीय सऊदी अरब के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो कार चला रहे थे. इस बीच सऊदी अरब ने हादसे की निंदा की है.
भारत ने जर्मनी के मागडेबर्ग शहर में क्रिसमस बाजार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. इस भयावह हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "हम इस क्रूर हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं." बयान में आगे कहा गया कि जर्मनी में भारतीय मिशन घायल भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
जर्मनी के मागडेबर्ग में एक क्रिसमस मार्केट में एक कार ने भीड़ को रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई है.ल मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. इस हमले में 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने 50 वर्षीय सऊदी अरब के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है जो कार चला रहे थे. इस बीच सऊदी अरब ने हादसे की निंदा की है.
पहले खबरें आईं थीं कि इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि की कि अब तक सिर्फ दो मौतों की ही पुख्ता जानकारी है.सैक्सनी-एन्हाल्ट राज्य के प्रमुख रेनर हासेलॉफ ने घटना के बारे में कहा कि डॉक्टरी पेशे में यह शख्स जर्मनी में दो दशकों से स्थायी निवासी के रूप में रह रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि यह अकेला अपराधी था, और शहर को अब कोई और खतरा नहीं है.
पुलिस ने वाहन में विस्फोटक होने की आशंका जताई थी, लेकिन जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला है. इस भयावह घटना के समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मार्केट में पहुंचकर हालात को काबू किया और शख्स को पकड़ा है. स्थानीय प्रशासन ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. वह पेशे से डॉक्टर है और सऊदी अरब का रहने वाला बताया गया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







