
जय संग रिलेशनशिप में नहीं अदिति राजपूत, बोलीं- हम केवल अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं
AajTak
शो में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में अदिति ने कहा कि कई परेशान करने वाले दिन आए, जब सभी लड़कियों ने मुझसे बातचीत करना बंद कर दिया था और मेरी पीठ पीछे बात कर रहे थे. इससे मैं काफी असहज हो गई थी. लेकिन कुल मिलाकर यहां एक अच्छा अनुभव रहा. लड़कों में सबसे ज्यादा कनेक्ट मैं जय के साथ हुई.
स्प्लिट्सविला टीवी शो को युवा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल है. रियलिटी शो में बहुत सारा ड्रामा, लव एंगल और दोस्ती देखने को मिलती है. फिलहाल सीजन 13 चल रहा है और फिनाले से पहले 12 एपिसोड प्रसारित होने बाकी हैं. शो की लोकप्रिय कंटेस्टेंट अदिति राजपूत ने एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












