
जम्मू को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान का 'फाल्कन 50 प्लान', PoK में ISI ने कराई इन आतंकियों की ट्रेनिंग
AajTak
जम्मू को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने 'फॉल्कम 50 प्लान' तैयार किया है. इसमें जैश और लश्कर के आतंकियों को भी शामिल किया गया है. ये आतंकी बीते कुछ महीनों से जम्मू के अलग-अलग सेक्टर से घुसपैठ की है. हाल ही में जम्मू में सुरक्षाबलों पर हमले इसी प्लान के तहत किए गए हैं.
जम्मू को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की सरपरस्ती में आईएसआई ने 'फाल्कन 50 प्लान' बनाया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस ग्रुप के 50 आतंकियों में लश्कर और जैश के आतंकी भी शामिल हैं. इन आतंकियों ने बीते कुछ महीनों में जम्मू सेक्टर के जरिए भारत में घुसपैठ की है.
आईएसआई की खास ट्रेनिंग से तैयार हुए इस फाल्कन 50 स्क्वाड ग्रुप को खास तौर पर स्नाइपर अटैक के लिए प्रशिक्षित किया गया है. जम्मू में पिछले चार दिनों में भारतीय सुरक्षा बलों पर चार बड़े आतंकी हमले इसी तरीके से आतंकियों ने घात लगाकर किए हैं.
खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, फाल्कन 50 स्क्वाड ग्रुप के इन आतंकियों की ट्रेनिंग PoK के टेरर कैंप में की गई है. एजेंसियों का यह भी मानना है कि देश में जिस वक्त आम चुनाव चल रहे थे, उसी वक्त इस ग्रुप को तैयार किया गया और भारत में इसकी घुसपैठ धीरे-धीरे कराई गई. आम चुनाव में जब उनके मंसूबे नाकामयाब हो गए तब उन्होंने चुनाव के बाद यह चोरी छिपे हमले का हथकंडा अपनाया और सुरक्षा बलों को अपना निशाना बना रहे हैं.
भारत को निशाना बनाने की फिराक में है 'फाल्कन 50'
खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, आतंकी आम चुनाव में बुरी तरह मुंह की खाने के बाद अब जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को अपना निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें यह फाल्कन 50 ग्रुप प्रमुख सूत्रधार है. आजतक के पास एक्सक्लूसिव जानकारी है कि कैसे फाल्कन 50 ग्रुप जो कि पाकिस्तान द्वारा तैयार किया गया है भारत को अपना निशाना बनाने की फिराक में है.
बीते 5 साल से सांबा बॉर्डर था शांत

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












