
जम्मू-कश्मीर से राजस्थान तक, अगस्त में बाढ़ का कहर, हजारों लोग बेघर, नदियों का स्तर खतरे के निशान पर
AajTak
देशभर में बारिश के बाद नदियों का मिजाज बिगड़ चुका है. कहीं गांव डूब गए हैं तो कहीं शहर पानी में घिर गए हैं. लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे हैं और प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है. हालात इतने गंभीर हैं कि पल-पल बढ़ता नदी का जलस्तर तबाही का मंजर दिखा रहा है. यह बाढ़ सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि पूरे देश की मुश्किल बन चुकी है.
जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक, बिहार से राजस्थान तक अगस्त का महीना बाढ़ का कहर लेकर आया है. कहीं लोगों की ज़िंदगी पटरी से उतर गई, तो कहीं घर बह गए और हजारों लोग बेघर हो गए.
जम्मू-कश्मीर में झेलम नदी उफान पर है, जिसका असर पुलवामा और अनंतनाग जिलों पर सबसे ज्यादा पड़ा. उत्तराखंड में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से कई हाईवे बंद हो गए. बिहार में गंगा बेल्ट के ज़िलों में हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ ने तबाही मचाई है. वहीं, राजस्थान जैसे सूखे माने जाने वाले राज्य में भी फ्लैश फ्लड देखने को मिले.
सेंट्रल वॉटर कमीशन (CWC) की फ्लड फोरकास्ट पोर्टल के मुताबिक, फिलहाल 22 वाटर मॉनिटरिंग स्टेशन खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं, 66 चेतावनी स्तर पार कर चुके हैं और दो स्टेशन बिहार के पटना जिले का मसौढ़ी (धर्धा नदी) और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रुशमी (झेलम नदी) अत्यधिक बाढ़ स्तर पर हैं. ज़्यादातर हाई फ्लड लेवल गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियों में दर्ज किए गए हैं.
सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि ओडिशा, तेलंगाना और कर्नाटक के निचले इलाकों में भी बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए हैं. कर्नाटक के बीजापुर और उत्तर कन्नड़ जिले के तालिकोट और संतेगुली स्टेशन पर पानी चेतावनी स्तर से ऊपर दर्ज किया गया.
CWC के ऑवरली हाइड्रोग्राफ डेटा से पता चलता है कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा है. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में झेलम नदी 24 अगस्त शाम 4 बजे तक चेतावनी स्तर (1,591 मी.) से करीब 1 मीटर नीचे थी. लेकिन सिर्फ एक घंटे में ही पानी का स्तर 2 मीटर बढ़ा और 26 अगस्त तक हाई फ्लड लेवल (1,594.5 मी.) पर पहुंच गया. ऐसा ही ट्रेंड ओडिशा के सरदपुट स्टेशन (सबरी नदी) में देखने को मिला, जहां 12 घंटे में जलस्तर 8 मीटर ऊपर चला गया और खतरे के निशान को पार कर गया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







