
जम्मू-कश्मीर: बैसाखी मेले में पुल टूटने से बड़ा हादसा, 62 से ज्यादा लोग घायल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बैसाखी मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें नदी के ऊपर बना लोहे का पुल टूटने से 62 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दी है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बैसाखी मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें नदी के ऊपर बना लोहे का पुल टूटने से 62 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दी है. आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल लोगों को पुल के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया.
घटना चेनानी थाना क्षेत्र के बेनी संगम मंदिर की है. जहां बैसाखी मेले का आयोजन किया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. यहां नदी पर एक पुराना लोहे का पुल था. जिस पर लोगों की भारी भीड़ थी. जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, पुल अचानक भर-भराकर गिर गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गए और घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक 62 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए उधमपुर के जिलाधिकारी ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज गिरने से 62 लोग घायल हुए हैं. 25 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. आधे घंटे में लोगों को निकाल लिया गया था. गंभीर हालत में 5 घायलों को जम्मू रेफर किया गया है.
बता दें कि हादसे की वीडियो भी सामने आई हैं. जिसमें नदी में लोहे का पुल टूटा हुआ नजर आ रहा है और लोगों में चीख-पुकार मची हुई है. घायल मदद के लिए चीख रहे हैं. वहीं पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को रेस्क्यू करते दिख रहे हैं.
उधमपुर जिले अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बैसाखी समारोह के दौरान चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम में हुई. डिविजनल कमिश्नल (जम्मू) रमेश कुमार ने बताया कि पुल ओवरलोडिंग के कारण ढह गया, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उस पर जमा हो गए थे. पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.
(खबर अपडेट की जा रही है)

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







