
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके की घेराबंदी की
AajTak
इससे पहले दिन में कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में एक आतंकवादी मारा गया है. बिलावर तहसील के कोग-मंडली में शनिवार शाम हुई मुठभेड़ की जगह से एक अज्ञात आतंकवादी का शव बरामद किया गया, जिसके पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह है. मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक ग्रेनेड लॉन्चर, कुछ ग्रेनेड और अन्य सामग्री बरामद की गई.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. एक सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के आधार पर राजौरी के थानामंडी के मनियाल गली इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
अधिकारियों ने बताया कि राजौरी में सुरक्षाबलों को दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, थानामंडी के मनियाल गली में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया है. इस बात की निशानदेही भी कर ली गई है कि आतंकी कहां छिपे हैं, दोनों ओर से कुछ राउंड फायर किए गए हैं.
इससे पहले दिन में कठुआ जिले के एक सुदूर गांव में एक आतंकवादी मारा गया है. अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में बिलावर तहसील के कोग-मंडली में शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ के स्थान से रविवार दोपहर एक अज्ञात आतंकवादी का शव बरामद किया गया, जिससे दो दिन के ऑपरेशन में मरने वालों आतंकियों की संख्या 2 हो गई है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक ग्रेनेड लॉन्चर, कुछ ग्रेनेड और अन्य सामग्री बरामद की गई, जबकि अन्य विदेशी आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है. शनिवार शाम को संयुक्त सुरक्षा तलाशी दल पर आतंकवादियों के हमले में हेड कांस्टेबल बशीर अहमद शहीद हो गए और दो अधिकारी- पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) सुखबीर सिंह और सहायक उप-निरीक्षक (ASI) नियाज अहमद घायल हो गए.
पुलिस महानिदेशक आर आर स्वैन ने शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बशीर को अपने समुदाय और देशवासियों की रक्षा करने में मौत का डर नहीं था. जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि एक घर में तीन से चार आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार को गांव में तलाशी अभियान शुरू किया गया था. मुठभेड़ स्थल के पास पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों घायल अधिकारी की हालत स्थिर है. पूरा इलाका कड़ी सुरक्षा घेरे में है और इलाके में छिपे आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







