
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलवामा से एक पत्रकार हिरासत में
AajTak
NIA raids in Kashmir: एनआईए ने एक बार फिर टेरर मॉड्यूल के खिलाफ एक्शन लेते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की है. जांच एजेंसी का यह एक्शन शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा में हुआ है. छापे के दौरान NIA ने पुलवामा से एक पत्रकार को भी हिरासत में ले लिया है.
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा सहित जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. जांच एजेंसी का यह एक्शन टेरर फंडिंग मामले में सामने आया. छापे के दौरान NIA ने पुलवामा से एक पत्रकार को भी हिरासत में ले लिया.
जानकारी के मुताबिक NIA ने सीक्रेट सूचना के आधार पर छापेमारी की है. यह आतंकी पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर काम करते हैं और नकली नाम रखकर कई संगठनों का संचालन कर रहे थे. साथ ही इनकी नजर किसी बड़ी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने पर थी. तीनों ही जम्मू-कश्मीर में साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर हमले करने, अल्पसंख्यकों, सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने जैसे अपराधों में शामिल हैं.
पत्रकार को लेकर टीम रवाना
एनआईए की टीम ने पत्रकार सरताज अल्ताफ भट को हिरासत में लिया और पुलिस स्टेशन के लिए रवाना हो गई. पुलवामा के निलूरा में रहने वाले अल्ताफ ग्रोइंग कश्मीर के लिए काम करते हैं. NIA की टीम ने श्रीनगर में रहने वाले जुनैद अहमद तेली के घर पर भी छापेमारी की. वह सौरा की मस्जिद इकबाल कॉलोनी में रहते है.
इनके ठिकानों पर हुई रेड
1. अल्ताफ अहमद निवासी यारीपोरा2. फारूक अहमद डार निवासी हरदू हैंगर3. जहांगीर अहमद हांजी निवासी खरपोरा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












