
जमीन पर रखी दिलीप कुमार की बॉडी, धर्मेंद्र से बोलीं सायरा- साहब ने पलक झपकी है
AajTak
धर्मेंद्र ने ट्वीट कर लिखा- दोस्तों, मुझे दिखावा नहीं आता लेकिन मैं अपने जज्बात पर काबू भी नहीं पाता. अपना समझ के कह जाता हूं. दूसरे ट्वीट में धर्मेंद ने लिखा- सायरा ने जब कहा- 'धरम, देखो साहेब ने पलक झपकी है.' दोस्तों जान निकल गई मेरी. मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे.
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया. उनके चले जाने से हर कोई गम में डूबा है. एक्टर धर्मेंद्र भी दिलीप कुमार के जाने से बेहद दुखी हैं. वो दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी पहुंचे. धर्मेंद्र की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है. इसमें धर्मेंद्र, दिलीप के पार्थिव शरीर के पास उदास बैठे हुए हैं. Dosto , mujhe dikhwa nahin aata lekin main apne jazbaat par qaaboo bhi nahin paata . Apne samajh ke kah jaata hoon ...More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












