
जमीन के भीतर से निकला सदियों पुराना शहर, मिले कई मंदिर!
AajTak
जंगल के नीचे से सदियों पुराना शहर मिला है. इस शहर में कई मंदिर, घर और बाजार होने के सबूत मिले हैं. हाल में इस शहर की खोज हुई. यह शहर माया सभ्यता से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इस शहर को तलाशने के लिए 95 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैले जंगल का हवाई सर्वेक्षण किया गया.
माया सभ्यता से जुड़ा सदियों पुराना एक शहर जंगल के नीचे से मिला है. इस शहर में कई मंदिर, घर, बाजार और नहर होने के सबूत मिले हैं. शहर को खोजने के लिए लेजर इमेंजिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया.
शोधकतार्आं को यह पुराना शहर एक अभियान के तहत मिला. यह शहर कैंपचे (मेक्सिको) के घने जंगलों के बीच में मिला है. दरअसल, शोधकर्ता 'कलकमुल आर्कियोलॉजिकल साइट' के पास रिसर्च कर रहे थे, तब यह शहर मिला.
'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक इस पुराने शहर में कई खंडहर मिले हैं, यह जगह कलकमुल आर्कियोलॉजिकल साइट के अंडर में आती है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलोजी एंड हिस्ट्री (INAH) के शोधकर्ताओं ने जंगल के अंदर छिपे इस शहर को तलाशने के लिए LiDAR (laser imaging, detection, and ranging) तकनीक का उपयोग किया.
टेक्सास में मौजूद 'द नेशनल सेंटर फॉर एयरबॉर्न लेजर मैपिंग (NCALM) ने 95 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैले जंगल का हवाई सर्वेक्षण किया.
इसके अलावा मेक्सिको के हिडाल्गो प्रोविंस के पाचुआ में मौजूद Aerotecnologia Digital SA de CV के विशेषज्ञों ने भी इस ऑपरेशन में सहयोग किया.
'मिरर' के मुताबिक, इस शहर को तलाशने के लिए 'लेजर इमेजिंग टेक्नोलॉजी' का उपयोग किया गया. ऐसा कहा जा रहा है कि माया सभ्यता वाला अमेरिका में मौजूद यह सबसे बड़ा और पुराना शहर रहा होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









