
जमानत पर जेल से बाहर था आरोपी, RPF जवान से राइफल छीनने के लिए किया तलवार से वार, हमलावर का मकसद तलाश रही पुलिस
AajTak
हमलावर बदमाश की पहचान कठुआ निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो वर्तमान में जम्मू के नानक नगर में रहता है. इस हमले में आरपीएफ का कांस्टेबल मोहन लाल घायल हो गया, लेकिन उसने हमलावर की कोशिश नाकाम कर दी और राइफल बचा ली.
जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक शातिर बदमाश ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक सिपाही पर तलवार से हमला कर दिया और उसकी सरकारी राइफल छीनने की कोशिश की. आरोपी बदमाश हाल ही में एक आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया था.
यह खौफनाक वारदात बुधवार शाम की है. हमलावर बदमाश की पहचान कठुआ निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो वर्तमान में जम्मू के नानक नगर में रहता है. गुरुवार को इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अफसर ने पीटीआई को बताया कि इस हमले में आरपीएफ का कांस्टेबल मोहन लाल घायल हो गया, लेकिन उसने हमलावर की कोशिश नाकाम कर दी और राइफल बचा ली.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी बदमाश देवेंद्र सिंह हमले से ठीक पहले झेलम एक्सप्रेस से उतरकर आया और फिर उसने कांस्टेबल पर हमला कर दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद मौके से भागने से पहले उसने कांस्टेबल की सर्विस राइफल छीनने का प्रयास किया.
पुलिस अफसर के मुताबिक, इससे पहले कि आरोपी बदमाश देवेंद्र मौके से भाग पाता, रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत पकड़ लिया. छानबीन के दौरान पता चला कि देवेंद्र सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर कठुआ में हत्या का एक मामला भी दर्ज है. स्वास्थ्य कारणों के चलते उसे जमानत मिली थी और वो जेल से बाहर था.
बताया जा रहा है कि इस वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस सनसनीखेज वारदात के बाद रेलवे पुलिस स्टेशन में आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब इस बात की जांच की जा रही है कि हथियार छीनने की कोशिश के पीछे उसका मकसद क्या था?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








