
जमाई राजा फेम रवि दुबे ने डिलीट किया इंस्टाग्राम, ये है वजह
AajTak
रवि ने इंस्टाग्राम पर लिखा- कुछ दिनों लिए इंस्टाग्राम डिलीट कर रहा हूं. रवि ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वो अपने प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहते हैं. साथ ही पत्नी सरगुन मेहता के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं.
एक्टर रवि दुबे इन दिनों अपनी वेब सीरीज जमाई 2.0 के लिए चर्चा में बने हुए हैं. सीरीज में निया शर्मा उनके अपोजिट रोल में हैं. हाल ही में रवि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसके बाद उनके फैंस थोड़े शॉक्ड हो गए हैं. दरअसल, रवि दुबे ने इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर ही इसकी जानकारी दी. हालांकि, बता दें कि रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट नहीं किया है ब्लकि अपने फोन से इंस्टाग्राम के ऐप को डिलीट किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












