
जब Ranbir Kapoor को पापा ऋषि के कैंसर का पता चला, तुरंत लेकर गए थे न्यूयॉर्क
AajTak
ऋषि ने बताया था- 'कैंसर का पता लगने के बाद उसपर रिएक्ट करने का समय नहीं था. मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था. शूट का छठा दिन था जब मेरा बेटा रणबीर और हमारे एक करीबी, दिल्ली आए, मेरी फिल्म के प्रोड्यूसर्स से बात की और उन्हें सारी परेशानी बताई.'
रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. एक्टर का यह दूसरा जन्मदिन है जब उनके साथ उनके पापा दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर नहीं हैं. रणबीर और ऋषि के रिश्ते में काफी समय तक खटास थी जिसे बाद में दोनों ने सुलझा लिया था. रणबीर ने भले ही अपने पिता ऋषि की कुछ बातों पर असहमति जताई हो पर उन्होंने हमेशा बेटे होने का अपना फर्ज निभाया है. इस बात का प्रमाण खुद ऋषि ने दिया था.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












