
जब स्लिम होने के लिए राखी सावंत ने 1 कटोरी दाल पीकर काटे दिन
AajTak
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राखी सावंत ने बताया कि किस तरह फिल्म 'मैं हूं न' में इन्हें यह रोल मिला और इसके लिए उन्हें क्या-क्या पापड़ बेलने पड़े. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने मॉडलिंग के दिनों और स्ट्रगल को लेकर भी खुलकर बात की.
एक्ट्रेस राखी सावंत फिल्म 'मैं हूं न' फिल्म से चर्चा में आईं. हालांकि, इस फिल्म में इनका रोल था तो बहुत छोटा, लेकिन ऑडियन्स के दिल पर इनकी एक झलक ने ही कमाल कर दिखाया था. इन्होंने कॉलेड गर्ल की भूमिका निभाई थी जो लक्ष्मण के साथ फ्लर्ट करती नजर आई थीं. लक्ष्मण का किरदार जायद खान ने निभाया था. राखी के पिंक कलर के आउटफिट ने काफी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया था. बता दें कि फराह खान की भी यह डायरेक्टोरियल फिल्म थी. आज राखी सावंत इंडस्ट्री की सबसे एंटरटेनिंग सेलिब्रिटी हैं. मीडिया आउटिंग्स से लेकर 'बिग बॉस 14' में इनकी जर्नी कमाल की नजर आई. हर दूसरे दिन यह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












