
जब 'स्पाइडरमैन' ने की थी अमिताभ बच्चन की तारीफ, बताया था रॉयलिटी
AajTak
Tobey Maguire को अमिताभ बच्चन के साथ काम करना काफी पसंद आया था. इतना ही नहीं इस बारे में बात करते हुए Tobey Maguire ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अमिताभ बच्चन की मौजूदगी रॉयलिटी जैसी फीलिंग देता है. 27 जून को अपना जन्मदिन मनाने वाले Tobey Maguire ने फिल्म द ग्रेट गैट्सबी में निक कैरावे की भूमिका निभाई थी. वहीं अमिताभ बच्चन इस फिल्म में गैंस्टर मेयर वुल्फशाइम के किरदार में थे.
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं. अमिताभ पिछले पांच दशकों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने हॉलीवुड को भी अपना दीवाना बनाया हुआ है. साल 2013 में आई फिल्म द ग्रेट गैट्सबी में अमिताभ बच्चन ने अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो और स्पाइडर-मैन एक्टर Tobey Maguire थे.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












