
जब सलमान खान पर चिल्लाए आदित्य रॉय कपूर, दबंग खान का ऐसा था रिएक्शन
AajTak
साल 2020 में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने इसके बारे में खुलकर बताया था. एक्टर ने कहा था कि मेरा पहला शॉट अस्पताल में शॉट हुआ था, जोकि रणविजय सिंह, सलमान खान और अजय देवगन के साथ था. सीन में सलमान खान को बेड पर लेटे रहना था और मुझे उनपर चिल्लाना था. बतौर बैंड मेंबर मुझे उनपर गुस्से से ऐसा रिएक्ट करना था.
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी की थी. इसके बाद यह सलमान खान और अजय देवगन संग फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में नजर आए थे. साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑपिस पर पिट गई थी. हालांकि, फिल्म में आदित्य की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद एक्टर फिल्म 'गुजारिश', 'आशिकी 2', 'कलंक' और 'मलंग' समेत कई फिल्मों में नजर आए. क्या आप जानते हैं कि आदित्य रॉय कपूर का पहला शॉट सलमान खान के साथ ता और उन्हें उसमें एक्टर पर चिल्लाना था?More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












