
जब सलमान के खिलाफ बोलना सिंगर को पड़ा भारी, मिली गैंगरेप की धमकी
AajTak
सुल्तान के शूट के बाद सलमान ने कहा था कि उन्हें 'रेप की हुई महिला' जैसा महसूस हो रहा है. उनके इस बयान पर काफी बवाल हुआ था. सलमान के पापा सलीम खान ने माफी भी मांगी, पर सलमान ने चुप्पी साध रखी थी. सिंगर सोना महापात्रा ने भी सलमान के खिलाफ अपनी बात रखी थी.
सिंगर सोना महापात्रा ने हमेशा अपनी आवाज हर मुद्दे पर बुलंद रखी है. कोई भी मसला हो सोना हमेशा बेझिझक अपनी राय लोगों के सामने रखती हैं. पर उनके इस बोल्ड बिहेवियर की वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. हद तो तब हो गई जब हेटर्स उन्हें सिर्फ गालियां ही नहीं बल्कि गंदगी (Shit) डिब्बे में भरकर भेजने लगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में सोना ने इस मामले पर चर्चा की.
जब सलमान ने कहा 'रेप की हुई महिला' जैसा लग रहा है
2016 में सोना महापात्रा ने सलमान खान के मिसोजिनिस्ट कमेंट (महिलाओं के प्रति घृणा भाव) की आलोचना की थी. दरअसल, फिल्म सुल्तान के थका देने वाले शूट के बाद सलमान ने कहा था कि उन्हें एक 'रेप की हुई महिला' जैसा महसूस हो रहा है. उनके इस बयान पर काफी बवाल हुआ था. सलमान के पापा सलीम खान ने माफी भी मांगी, पर सलमान ने चुप्पी साध रखी थी.
फ्रांस में चोरी हुआ Annu Kapoor का सामान, लोगों को अलर्ट कर बोले- एक नंबर के जेब कतरे, मक्कार लोग हैं
सोना ने सलमान को कही थी ये बात
सलमान के इसी बयान पर सोना ने उनकी निंदा की थी. उन्होंने कहा था- 'महिलाओं की पिटाई, लोगों पर चढ़ाई कर देना, वाइल्ड लाइफ का कत्लेआम और फिर #देश का हीरो. 'उचित नहीं है'. ऐसे समर्थकों से भरा है भारत. सुना है कि सलमान ने अपने बयान को वापस लेने की कोशिश की थी. सॉरी बोलने से दुख नहीं होगा. करोड़ों लोगों के आइडल! अपने पापा से हर रोज सॉरी बुलवाना अच्छी बात नहीं है. अपने फैंस को कुछ अच्छा सिखाएं.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












