
जब शाहरुख खान ने कहा, 60 साल का होकर भी कौन बनेगा करोड़पति करूंगा होस्ट
AajTak
टीवी की दुनिया में 'कौन बनेगा करोड़पति' सबसे लंबा और पसंद किए जाने वाला गेम शो रहा है. साल 2000 में इस गेम शो की शुरुआत हुई थी और अमिताभ बच्चन इसके होस्ट बने थे. दो सीजन बिग बी ने इसे होस्ट किया, इसके बाद तीसरे सीजन को शाहरुख खान होस्ट करते नजर आए थे. अमिताभ बच्चन ने इस गेम शो को इस समय होस्ट करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मेकर्स की पसंद शाहरुख खान बने थे.
टीवी की दुनिया में 'कौन बनेगा करोड़पति' सबसे लंबा और पसंद किए जाने वाला गेम शो रहा है. साल 2000 में इस गेम शो की शुरुआत हुई थी और अमिताभ बच्चन इसके होस्ट बने थे. दो सीजन बिग बी ने इसे होस्ट किया, इसके बाद तीसरे सीजन को शाहरुख खान होस्ट करते नजर आए थे. अमिताभ बच्चन ने इस गेम शो को इस समय होस्ट करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मेकर्स की पसंद शाहरुख खान बने थे. कई लोगों को लगा था कि शाहरुख खान ही अब इस गेम शो को होस्ट करते नजर आएंगे, लेकिन चौथे सीजन में एक बार फिर अमिताभ बच्चन गेम शो को होस्ट करते नजर आए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












