
जब शादीशुदा महेश भट्ट को हुआ परवीन बॉबी से प्यार, दर्दनाक था प्रेम कहानी का अंत
AajTak
महेश भट्ट आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि महेश भट्ट की जिंदगी विवादों से घिरी रही है. एक समय ऐसा था जब महेश भट्ट शादीशुदा होने के बाद भी एक्ट्रेस परवीन बॉबी को दिल दे बैठे थे. बताया जाता है कि महेश भट्ट और परवीन बॉबी की लव स्टोरी साल 1977 में शुरू हुई थी.
Happy Mahesh Bhatt: बॉलीवुड के मोस्ट फेमस फिल्मेकर महेश भट्ट के लिए आज का दिन काफी खास है. महेश भट्ट आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट की जिंदगी विवादों से घिरी रही है. महेश भट्ट अपनी लव लाइफ को लेकर कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं.
परवीन बॉबी से प्यार करते थे महेश भट्ट
महेश भट्ट के बर्थडे के खास मौके पर आज हम आपको उनकी एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं, जो अधूरी ही रह गई. एक समय ऐसा था जब महेश भट्ट शादीशुदा होने के बाद भी एक्ट्रेस परवीन बॉबी को दिल दे बैठे थे. बताया जाता है कि महेश भट्ट और परवीन बॉबी की लव स्टोरी साल 1977 में शुरू हुई थी.
परवीन बॉबी का उस समय ब्रेकअप हुआ था. ऐसे में महेश भट्ट ने परवीन को सपोर्ट किया था और फिर इस तरह दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे.
परवीन बॉबी संग लिव-इन में रहने लगे थे महेश भट्ट
ये भी कहा जाता है कि परवीन बॉबी संग रहने के लिए महेश भट्ट ने अपनी पहली पत्नी किरण भट्ट और बेटी पूजा भट्ट को भी छोड़ दिया था. परवीन बॉबी संग महेश भट्ट कई सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे. दोनों एक दूसरे से बेपनाह प्यार करने लगे थे, लेकिन फिर परवीन बॉबी को मेंटल हेल्थ इश्यूज हो गए थे, जिसकी वजह से दोनों की लव स्टोरी मुकम्मल होने से पहले ही खत्म हो गई.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












