
जब रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन को देख माधुरी के पति डॉ. नेने ने कहा 'इनका चेहरा जाना-पहचाना है'
AajTak
डॉ. नेने, शादी से पहले माधुरी के स्टारडम से वाकिफ नहीं थे. उनकी वेडिंग रिसेप्शन में डॉ. नेने किसी स्टार को नहीं पहचान पाए थे. रविवार को माधुरी और डॉ. नेने की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर आइए जानें यह दिलचस्प किस्सा.
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और शानदार डांस से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली माधुरी दीक्षित की शादी उनके चाहने वालों के लिए बड़ा झटका थी. उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल तोड़ते हुए डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर सभी को चौंका दिया था. लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये थी कि उनके पति डॉ. नेने, शादी से पहले माधुरी के स्टारडम से वाकिफ नहीं थे. उनकी वेडिंग रिसेप्शन में डॉ. नेने किसी स्टार को नहीं पहचान पाए थे. रविवार को माधुरी और डॉ. नेने की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर आइए जानें यह दिलचस्प किस्सा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












