
'जब मुझे पीटा गया तब सामाजिक न्याय कहां था?' तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने ससुर लालू से पूछे सवाल
AajTak
Aishwarya Rai Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बात करते हुए लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने पूछा कि जब उन्हें पीटा गया, तब सामाजिक न्याय कहां था. ऐश्वर्या ने कहा कि तेज प्रताप की गलती छिपाने के लिए परिवार ने उन्हें बदनाम किया और झूठे इल्जाम लगाए. उधर, तेज प्रताप द्वारा गर्लफ्रेंड की तस्वीर साझा करने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया.
Aishwarya Rai Tej Pratap Yadav News: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में लालू परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने तेज प्रताप के साथ लालू यादव से भी कई सवाल पूछे. मीडिया से बातचीत में ऐश्वर्या राय ने पूछा कि जब मुझे पीटा गया तब सामाजिक न्याय कहां था? जिस सामाजिक न्याय की बात अब हो रही है यह तब कहां थी? ऐश्वर्या राय ने कहा कि बेटे तेज प्रताप की गलती छुपाने के लिए परिवार ने सारा दोष मेरे ऊपर डाल दिया. मुझे भला-बुरा कहा गया और मुझपर कई तरह के इल्जाम लगाए गए.
लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निकाला, तेजस्वी का समर्थन तेज प्रताप यादव की ओर से अपनी कथित गर्लफ्रेंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद, लालू प्रसाद यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें न केवल पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया, बल्कि परिवार से भी बेदखल कर दिया है.
लालू यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग अब भी तेज प्रताप से संबंध रखना चाहते हैं, वे अपने विवेक से निर्णय लें. इस फैसले का समर्थन तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी किया है. मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, 'जहां तक मेरी बात है, मुझे इस तरह की चीजें न तो पसंद हैं और न ही मैं इन्हें बर्दाश्त करता हूं. मैं अपने काम में व्यस्त हूं. मेरे बड़े भाई बालिग हैं और अपने निजी फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं.'
ऐश्वर्या राय का बड़ा आरोप ऐश्वर्या राय ने कहा, 'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की गई? मुझे क्यों पीटा गया? अब अचानक इनको सामाजिक न्याय की याद कैसे आ गई? ये सब साथ हैं, कोई अलग नहीं हुआ है. चुनाव नजदीक हैं, इसलिए इस तरह का नाटक किया जा रहा है.'
ऐश्वर्या ने आरोप लगाया कि, अगर इन्हें पहले से सब पता था, तो फिर मेरी शादी तेज प्रताप से क्यों करवाई गई? मुझे मीडिया से तलाक की जानकारी मिली. मुझे कुछ नहीं बताया गया. मेरा दोष क्या था? उन्होंने यह भी कहा कि 'तेज प्रताप का 12 साल पुराना अफेयर अब सामने आया है, और सारा दोष महिला पर डाल देना सबसे आसान रास्ता है. जब मुझे मारा गया, तब ये 'सामाजिक न्याय' कहां था? मैं अपना संघर्ष जारी रखूंगी और न्याय की लड़ाई लड़ती रहूंगी.'
तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर क्या लिखा था? गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने शनिवार को एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने अनुष्का यादव के संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं, उनका नाम अनुष्का यादव है. हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं. मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं... इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात आप सबके बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे.'

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







