
जब मुंबई की बाढ़ में फंस गई थीं Deepika Padukone, कमर तक भरे पानी में चलना पड़ा, नहीं पहुंच पाईं घर
AajTak
अपने एक नए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया कि 2005 की बाढ़ में वह फंस गई थीं और घर नहीं पहुंच पा रही थीं. दीपिका ने कहा, 'मैं बाढ़ में फंस गई थी. 2005 में मैं जुहू के एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही थी. जब हम अपनी क्लास से बाहर आए तब देखा कि पूरा खार और सांता क्रूज डूबा हुआ था.'
दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने से पहले आम इंसान की तरह मुंबई में जिंदगी जी रही थीं. 2005 में मुंबई शहर को भारी बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ा था. इसके चलते हजारों घर तबाह हो गए थे और कई लोगों की जानें गई थीं. ऐसे में दीपिका पादुकोण ने भी मुश्किलें उठाई थीं. इस बारे में दीपिका ने बात की है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












