
जब मिस वर्ल्ड इवेंट की रात जल गई थीं प्रियंका, बालों ने संभाला
AajTak
जिम्मी फैलॉन के साथ टुनाइट शो में प्रियंका ने साल 2000 का ये किस्सा याद किया. उन्होंने बताया, "मेरे चेहरे पर आगे की तरफ बालों का एक गुच्छा था. उस वक्त मैंने इसे बहुत कूल अंदाज में पेश किया था."
साल 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता तो सारी दुनिया की नजरें उन पर थीं. प्रियंका ने इतिहास रच दिया था लेकिन स्टेंज पर जाने से ठीक पहले उनके साथ एक छोटा सा एक्सीडेंट हुआ था. उन्होंने बहुत समझदारी के साथ अपनी इस इंजरी को अपने बालों से छिपा लिया था. प्रियंका ने एक शो में इस बात का खुलासा किया और बताया कि किस तरह हेयर कर्लर का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने अपने माथे को जला लिया था. जिम्मी फैलॉन के साथ टुनाइट शो में प्रियंका ने साल 2000 का ये किस्सा याद किया. उन्होंने बताया, "मेरे चेहरे पर आगे की तरफ बालों का एक गुच्छा था. उस वक्त मैंने इसे बहुत कूल अंदाज में पेश किया था जैसे मैंने जानबूझकर ऐसा किया हो लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था. मैं अपने बालों को कर्ल करने की कोशिश कर रही थी और वहां बैकस्टेज में तकरीबन 90 लड़कियां थीं, हर कोई यहां-वहां घूम रही थी और अपना हेयर और मेकअप करा रही थी."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












