
जब मजबूरी में शाहरुख खान ने की फिल्म, पहली बार दिखा था बाल्ड लुक
AajTak
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस फिल्म में उन्हें बाल्ड लुक में देखा जाएगा. लेकिन आपको जानकर झटका लगेगा कि 'जवान' से पहले भी एक फिल्म में शाहरुख खान बाल्ड लुक अपना चुके हैं. ये फिल्म साल 1995 में आई थी और इसका नाम गुड्डू था. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.
सोमवार को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज हो चुका है. प्रीव्यू ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म में शाहरुख अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं. प्रीव्यू में एक जगह वो गंजे लुक में भी दिखे. शाहरुख के इस बाल्ड लुक की तुलना रजनीकांत के फिल्म 'शिवाजी- द बॉस' वाले लुक से हो रही है.
पहली बार इस फिल्म में दिखा था बाल्ड लुक
कहा ये भी जा रहा है कि अपने 31 साल लंबे बॉलीवुड करियर में शाहरुख खान पहली बार 'जवान' में गंजे लुक में दिखे हैं. लेकिन आपको जानकर झटका लगेगा कि ये बात सही नहीं है. 'जवान' से पहले भी एक फिल्म में शाहरुख खान बाल्ड लुक अपना चुके हैं. ये फिल्म साल 1995 में आई थी और इसका नाम गुड्डू था. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.
फिल्म 'गुड्डू' की कहानी गुड्डू नाम के एक लड़के की थी, जिसके दिमाग में एक ट्यूमर पाया जाता है. डॉक्टर बताते हैं कि गुड्डू ज्यादा दिनों तक जी नहीं पाएगा. मगर उसकी मां पांच दिनों तक निर्जला व्रत रखती है. इसके बाद गुड्डू का ऑपरेशन होता है और वो ठीक हो जाता है. लेकिन ट्रैजडी ये होती है कि गुड्डू को जान मचाने की कामना करती उसकी मां ही स्वर्ग सिधार जाती है. ये फिल्म आस्तिकता और नास्तिकता के बीच के लड़ाई की बात करती है.
प्रेम ललवानी, फिल्म 'गुड्डू' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. 'कागज के फूल', 'प्यासा' और 'साहब बीवी गुलाम' जैसी फिल्में लिख चुके अबरार अल्वी ने इसे लिखा था. शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें मजबूरी में फिल्म 'गुड्डू' करनी पड़ी थी. इसका कारण डायरेक्टर प्रेम ललवानी का शाहरुख के सामने बैठकर रोना था.
मजबूरी में शाहरुख ने की फिल्म?

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












