
जब भारती सिंह ने बताया कोरोना पॉजिटिव मां का दर्द, इमोशनल हो गए सोनू सूद
AajTak
हाल ही में डांसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के सेट पर सोनू सूद ने एंट्री मारी. उनका बड़ा जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान भावुक भारती सिंह ने अपनी मां के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. इस दौरान वे भावुक हो गईं और सोनू की भी आंखें नम नजर आईं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर इसकी पहली लहर से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है. हर तरफ कोरोना का कोहराम देखने को मिल रहा है. कोई भी इससे अछूता नहीं है. आम नागरिक से लेकर सेलेब्स तक, सब इस वायरस के प्रकोप से त्रस्त आ चुके हैं और छुटकारा चाहते हैं. मगर वायरस है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. हाल ही में डांसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के सेट पर सोनू सूद ने एंट्री मारी. उनका बड़ा जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान भावुक भारती सिंह ने अपनी मां के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी. इस दौरान वे भावुक हो गईं और सोनू की भी आंखें नम नजर आईं. जब मां का दर्द बयां कर रोने लगीं भारतीMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












