
जब बॉलीवुड एक्टर्स ने फैंस को किया सरप्राइज, सातवें आसमान पर थी फैंस की खुशी
AajTak
अपने फेवरेट स्टार्स की एक झलक पाने या उनके लिए हद से गुजर जाने की दीवानगी वाले फैंस के कई किस्से हमने सुने होंगे. कई बार स्टार्स अपने इन्हीं क्रेजी फैन की हरकतों से परेशान हो जाते हैं लेकिन कई बार ऐसे भी मौके आए हैं, जब खुद स्टार्स ने अपने फैंस के इस प्यार को समझते हुए उन्हें सरप्राइज देकर उनके सपनों को पूरा कर किया है.
पिछले दिनों कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने एक फैंन की रिक्वेस्ट को पूरा करते हुए उन्हें और उनके परिवार को अपने शो के सेट पर इनवाइट किया था. फैंस के प्रति कपिल के इस जेस्चर ने यूजर्स का दिल जीत लिया और फैंस कपिल की जमकर तारीफ करने लगे. ऐसे में कई फैंस ने तो यहां तक कह डाला कि एक ही दिल कितनी बार जीतोगे. हालांकि यह पहला वाकया नहीं है, जब किसी स्टार ने फैंस के लिए कुछ स्पेशल किया है. ऐसे कई किस्से सुपरस्टार्स संग भी हुए हैं, जिन्हें जानकर आप खुद हैरान हो जाएंगे..
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी फैंस की अहमियत जानते हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपने करोड़ों फैंस को डेडिकेट करते हुए फैन फिल्म ही बना दी थी. शाहरुख आए दिन क्रेजी फैंस का सामना करते रहते हैं. एक बार शाहरुख ने फैन के प्रमोशन के दौरान अपने फैंस से रिक्वेस्ट की वे उनकी फिल्म के ट्रेलर का अपना वर्जन बनाकर उन्हें शेयर करें. एक फैन का ट्रेलर किंग खान को इतना पसंद आया कि उन्होंने उस लकी फैन को अपने यहां वीएफएक्स टीम में जॉब दे दी थी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












