
'जब बिहार में चुनाव थे, तब राहुल गांधी पचमढ़ी में मना रहे थे छुट्टी', CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस नेता अपनी ही दुनिया में जीते हैं
AajTak
MP Politics: देवास में CM यादव ने कहा,
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा. कहा कि जब बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहे थे, तब वह मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे थे.
CM यादव ने देवास में आयोजित एक कार्यक्रम में दावा किया कि कांग्रेस जमीन पर लगभग न के बराबर है और इसीलिए वह मध्य प्रदेश में 20 साल (2018-20 में 15 महीने को छोड़कर) से सत्ता में नहीं है और अगर हालात ऐसे ही रहे, तो यह सबसे पुरानी पार्टी अगले 50 साल तक राज्य पर शासन नहीं कर पाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी किसानों के कल्याण के लिए काम नहीं किया.
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब बिहार में चुनाव चल रहे थे, तब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश के लोकप्रिय हिल स्टेशन पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे थे.
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. कांग्रेस पार्टी बिहार में विपक्षी महागठबंधन का हिस्सा है.
बता दें कि राहुल गांधी ने 9 नवंबर को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के एक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के लिए नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी का दौरा किया था और जंगल सफारी भी की थी.
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस नेता और उनके मुखिया (गांधी) एक जैसे हैं. जब बिहार में चुनाव चल रहे थे, तब वह (गांधी) पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे थे. यही उनकी समझ का स्तर है. वह कहते हैं कि वह आलू को सोना बना सकते हैं."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












