
जब बिग बॉस हारीं TV की फेमस 'बहुरानियां', फैंस को लगा झटका, होस्ट सलमान भी चौंके
AajTak
अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 की विनर बनने से चूक गई हैं. वैसे पहली ऐसी टीवी की बहू नहीं हैं जो रियलिटी शो में फिनाले के इतने करीब जाकर हारी हैं. उनसे पहले भी कई नामचीन एक्ट्रेसेज के एविक्शन ने हैरान किया है. जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन बहुरानियां शामिल हैं.
देश के टॉप रियलिटी शो बिग बॉस 17 को स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम किया. रनरअप बने अभिषेक कुमार. थर्ड पोजिशन पर मनारा चोपड़ा रहीं. लेकिन टीवी की फेवरेट बहू अंकिता लोखंडे चौथी रैंक पर रहीं. अंकिता का शो नहीं जीतना और थर्ड रनरअप बनना फैंस को शॉक्ड कर गया है. सालों से इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस, जिसका तगड़ा फैंडम है, उस अंकिता लोखंडे के विनर बनने से चूकने पर सलमान खान भी हैरान हुए.
वैसे अंकिता पहली ऐसी टीवी की बहू नहीं हैं जो रियलिटी शो में फिनाले के इतने करीब जाकर हारी हैं. उनसे पहले भी कई नामचीन एक्ट्रेसेज के एविक्शन ने हैरान किया है. जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन बहुरानियां शामिल हैं.
प्रियंका चहर चौधरी टीवी शो उड़ारियां की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी ने सीजन 16 में पार्टिसिपेट किया था. उन्होंने अच्छा गेम खेला था. अपने बिंदास एटीट्यूड और बेबाक अंदाज के लिए प्रियंका को काफी पसंद भी किया गया था. लेकिन फैंस के भरपूर सपोर्ट के बावजूद प्रियंका शो नहीं जीत पाईं. एमसी स्टैन विनर बने, शिव फर्स्ट और प्रियंका सेकंड रनरअप रहीं.
जैस्मिन भसीन टीवी की चुलबुली एक्ट्रेस में शुमार जैस्मिन भसीन बीबी 14 में नजर आई थीं. उन्होंने गेम में अपफ्रंट रहकर खेला. बॉयफ्रेंड अली गोनी संग मिलकर गेम को एग्रेसिवली खेला. शो को कंटेंट दिया. पर वो फिनाले वीक से काफी पहले एविक्ट हो गई थीं. 99 दिन में जैस्मिन का बिग बॉस हाउस से सफर खत्म हो गया था. रियलिटी शो में जैस्मिन और अली के अलग होने पर सलमान भी रो पड़े थे.
सुंबुल तौकीर खान
19 साल की सुंबुल तौकीर खान को शो इमली से लाइमलाइट मिली थी. बीबी 16 में एक्ट्रेस खास नहीं कर पाई थीं. अपनी मंडली तक उनका गेम सीमित रहा. पॉपुलैरिटी के बावजूद सुंबुल फिनाले से पहले एविक्ट हो गई थीं. वो 126वें दिन अपनी मंडली को छोड़कर गेम से आउट हुईं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












