जब बिग बॉस में Age Shame हुए सेलेब्स, सिद्धार्थ शुक्ला को बूढ़ा, शमिता शेट्टी को कहा आंटी
AajTak
बिग बॉस 15 में एज शेम ही नहीं, बॉडी शेम, हाईट शेम भी हो रही है. जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्हें सलमान खान के शो में एज शेमिंग का सामना करना पड़ा.
बिग बॉस का हर सीजन विवादों में रहता है. सीजन 15 भी इस प्रथा को बरकार रखते हुए चर्चा में बना हुआ है. शो को शुरू हुए 1 हफ्ता भी नहीं हुआ कि कंटेस्टेंट्स की ट्रोलिंग शुरू हो चुकी है. शो में पहले ही हफ्ते में वो सब हो रहा है जिसको लेकर सलमान खान वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा सकते हैं.
इनमें सबसे ऊपर है एज शेमिंग का मामला. ये मुद्दा बिग बॉस ओटीटी में भी देखने को मिला था. जब अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी को एज शेम किया था. सीजन 15 में फिर से ये मुद्दा गरमाया है. सोशल मीडिया पर एज शेम करने वाले सेलेब्स को ट्रोल किया जा रहा है. बिग बॉस 15 में एज शेम ही नहीं, बॉडी शेम, हाईट शेम भी हो रही है. जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्हें सलमान खान के शो में एज शेमिंग का सामना करना पड़ा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












