
जब फैन ने सेल्फी के लिए खींची John Abraham की शर्ट, एक्टर ने लगा दिया था थप्पड़!
AajTak
रिपोर्ट्स की मानें तो यह वाकया तब हुआ जब जॉन अपनी फिल्म फोर्स 2 के प्रमोशनल इवेंट से बाहर आ रहे थे. खबरों के मुताबिक इवेंट से बाहर आने के बाद एक फैन ने जॉन के साथ सेल्फी लेने के लिए एक्टर की टी-शर्ट खींच उन्हें अपनी ओर खींचा था. इसके बाद जॉन का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस फैन को थप्पड़ लगा दिया था. हालांकि एक्टर ने इस बात से इनकार किया था.
जॉन अब्राहम फैंस के साथ हमेशा कूल एटीट्यूड में पेश आते हैं. उनके साथ सेल्फी लेना, ऑटोग्राफ देना जॉन अब्राहम का ये मिलनसार बर्ताव, एक्टर के फैंस को काफी भाता है. लेकिन कई बार फैंस अपनी हद पार कर देते हैं, जिसपर सेलेब्स भी भड़कते नजर आए हैं. जॉन अब्राहम के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था, जब एक्टर फैन की हरकत पर बेहद नाराज हो गए थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












